मनरेगा मेटों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के मनरेगा भवन सभागार में गुरुवार को नव चयनित मेटों का चल रहे तीन दिनों प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रशिक्षण समापन दौरान मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि मनरेगा भवन सभागार में मनरेगा अंतर्गत नव चयनित मेटों के आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का विधिवत समापन कर लिया गया। जिसमें मनरेगा संबंधित कार्यों के बारे में चयनित मेटों को प्रशिक्षित किया गया। जो नव चयनित मेट मनरेगा योजना के किर्यान्वयन, मजदूरों की हाजरी, एनएमएस कार्य व जॉब कार्ड अन्य कार्य को देखेंगे। बताया मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिक या श्रमिक समूहों के माध्यम से रोजगार की मांग को प्रभावी बनाने, मांग के आधार पर आवंटित कार्यों की ससमय मजदूरों को सूचना देने, मजदूरों को ससमय मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित कराने के लिए मेटों की नियुक्ति की गई है, जिसके लिए सभी मेटों को उनके कार्य की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर मनरेगा जेई, पीटीए, पीआरएस रवि कुमार, शिवाजी कुमार, मनोज कुमार, कृत्यानंद महतो, सुनील मंडल व नवचयनित मेट सदस्यगण आदि मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
