त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 66% हुआ मतदान ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ढेरुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड चार में पंचायत उप चुनाव में एक पदों के लिए मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। पंचायत भवन सपनी बूथ संख्या 16 में वार्ड सदस्य के लिए उपचुनाव कराया गया। उक्त वार्ड के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान प्रारंभ सुबह 7:00 बजे से हुआ मतदान शाम के 5:00 बजे तक शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस संदर्भ में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रितेश कुमार ने कहा कि हसनगंज के ढेरुआ पंचायत स्थित वार्ड संख्या चार में वार्ड सदस्य पद हेतु मतदान कराया गया। जिसमें 343 लोगों ने मत का प्रयोग किया है। जिसमें पुरुष 155 महिला 188 मत पड़े हैं। वार्ड में कुल 513 मतदाता थे इस तरह से 66 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह 8:00 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड कार्यालय भवन में मतगणना होगा। वही मतगणना के बाद देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि जीत का सेहरा किस प्रत्याशी को मिलेगा।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
