July 20, 2026

कालाजार मरीजों की संख्या शून्य करने की दिशा में लगातार प्रयास जारी— डीवीबीडीसीओ

Read Time:1 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कालाजार उन्मूलन को लेकर जिले में सिंथेटिक पायरोथाइड (एसपी पाउडर) का सघन छिड़काव अभियान चल रहा है। वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद मंडल ने कहा कि विभाग से जुड़े सभी पदाधिकारियों के द्वारा छिड़काव कार्य का लगातार पर्यवेक्षण किया जाता है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियमानुसार छिड़काव कर्मियों द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर नियत समय पर कार्य किया जा रहा है। छिड़काव प्रभारियों को आवश्यक दिशा – निर्देश दिया गया है कि संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाकर छिड़काव कार्य को पूरा करने के लिए सभी को निर्देशित किया गया है। इस अभियान के दौरान गठित छिड़काव टीम के द्वारा घर-घर जाकर छिड़काव किया जा रहा और एक भी घर छूटे नहीं, इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। साथ ही इस बीमारी के शुरुआती लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार की भी जानकारी दी जा रही है। ताकि लोग शुरुआती दौर में बीमारी की पहचान कर समय रहते आवश्यक उपाय कर सकें।

Previous post कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने सुनील कुमार यादव
Next post मनरेगा मेटों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial