September 26, 2026

रेडीमेड दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान ।

Read Time:1 Minute, 41 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा में बीती रात रेडीमेड कपड़े की दुकान में अचानक लगी आग में  लगभग 6 लाख रुपये का सामान जलकर हुआ राख  हो गया। मामला डंडखोरा प्रखंड के भमरेली पंचायत अंतर्गत भेलाई चौकी है ।जहां संजय रेडिमेड ड्रेसस की दुकान में मध्य रात्रि में अचानक आग लग गई ।क्योंकि दुकान का शटर बंद था जिस कारण बाहर से लोग नहीं देख सका।  अंदर रखे पूरे सामानों में आग लगने के बाद    धोएं गुबार लोगों ने देखा तब जाकर दुकानदार को इसकी सूचना दी गई ।दुकानदार संजय कुमार मंडल दुकान पहुंचकर सटर को खोला तो दुकान में रखे रेडीमेड कपड़े, साड़ी ,चप्पल एवं विभिन्न ब्रांड के जींस पैंट शर्ट जलकर राख हो गया था। इस संबंध में संजय कुमार मंडल ने अंचल पदाधिकारी को आवेदन दिया हैै जिसमें उन्होंने अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगाने का आरोप लगाया है ।जबकि दुकान का बिजली बिल काफी हो जाने के कारण विद्युत विभाग द्वारा 3 माह पूर्व से बिजली काट दिया गया है । ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

Previous post पुत्र की पिटाई से ईलाज के दौरान पिता की मौत, निंदा।
Next post अखंड हरिनाम संकीर्तन का विधान पार्षद ने फीता काटकर किया शुभारंभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial