पुत्र की पिटाई से ईलाज के दौरान पिता की मौत, निंदा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के नवाबगंज वार्ड संख्या सात निवासी 60 वर्षीय सुबोल सिंह ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मनिहारी थाना के अपर थानाध्यक्ष बिपीन कुमार, पुअनि संजय यादव, गौतम सिंह , ने घटना की जानकारी मिलने पर लाश को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण कराया।मृतक की पत्नी हेमली देवी की शिकायत पर पुलिस मामले की तहकीकात मे जुट गयी है।घटना के संबंध मे मृतक की पत्नी ने शिकायत पत्र में कहा है कि उनके तीसरे पुत्र विद्यानंद सिंह व पुत्रवधु के बीच हो रही तू तू मै मै व नोकझोक को देखते हुए पिता सुबोल सिंह बीच बचाव कर पुत्र को समझाने गये थे ,लेकिन गुस्से मे आगबबूला पुत्र ने पिता सुबोल सिंह की पिटाई कर दी। गंभीर अवस्था में उन्हें मनिहारी अनुमंडल अस्पताल 22 मई की रात मे भर्ती कराया गया। बेहतर ईलाज के लिए 24 मई को चिकित्सक ने कटिहार रेफर कर दिया ,लेकिन रास्ते मे ही सुबोल सिंह का निधन हो गया। मृतक के अन्य पुत्र मणिकांत सिंह, व जयकांत सिंह जो कोलकता एवं बेंगलुरू मे रहते हैं, नवाबगंज पहुंच चुके हैं। थानाध्यक्ष राम विलास सिंह ने जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पूर्व मुखिया व राजद के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने इस घटना की घोर निंदा की है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
