September 24, 2026

सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हुआ शुभारंभ।

Read Time:2 Minute, 23 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के सर्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के आयोजन को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। वृंदावन धाम से आए पीताम्बर प्रमेश महाराज जी भी रथ पर सवार चल रहे थे। इस दरमियान महाराज जी के दीदार को लेकर श्रद्धलुओं की भीड़ उमड़ पड़ा था। वही शोभायात्रा में 3100 कुमारी कन्याएं सहित सौभाग्यवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। जो कलश शोभायात्रा हसनगंज दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकलकर हसनगंज बाजार होते हुए सेंट्रल बैंक चौक, मोहलीटोला, गजिया कोरगामा के रास्ते गजिया पोखर में जल भरकर कोठी टोला काली स्थान होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर पहुंच विधिवत समाप्त हुई। मौके पर आयोजनकर्ताओं ने बताया कि प्रखंड स्तरीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया गया है। जिसमें कथावाचक के रूप में वृंदावन से पितांबर परमेश्वर महाराज जी पधारे हैं। जो दोपहर के 03 बजे से अपने ज्ञान व प्रवचन से पूरे क्षेत्र को तृप्त करेंगे। बताया 26 मई से 1 जून तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रखंड के पांचो पंचायत से लोग पहुंच रहे हैं।बताया पुरे प्रखंड की सुख समृद्धि व शांति को लेकर यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन से गांव में सद्बुद्धि, भाईचारा और प्रेम का अटूट बंधन बनेगा। लोगों में एकजुटता का भाव बनेगा। मौके पर संतों की पहुंची टोली से पूरा प्रखंड क्षेत्र आज भक्ति के रस में सराबोर है। इस अवसर पर प्रखंडवासी सहित आयोजनकर्तागण आदि मौजूद रहें।

Previous post भाजपा की वैठक में कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील।
Next post दस्त पखवाड़ा को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial