भाजपा मंडल कार्यसमिति की हुई बैठक संगठन की मजबूती पर प्रथमिकता
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत केलाबाड़ी गांव स्थित प्रखंड प्रमुख आवास परिसर में हसनगंज मंडल की प्रथम कार्यसमिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल की अध्यक्षता में आहूत किया गया। आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर विस्तारपूर्वक से चर्चा किया गया इसके साथ सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लोगों को मिले इस पर बल दिया गया। इस दरमियान बैठक में मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में मनोनीत पदाधिकारी व सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने तथा संगठन की मजबूती पर चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्तागण आम लोगों तक केंद्र सरकार की चलाई जा रही सभी योजनाओं को बताएंगे। कहा मंडल अध्यक्ष की अगुवाई में 30 मई से 30 जून तक निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसकी चर्चा बैठक में की गई। बताया सभी कार्यकर्तागण बूथ स्तर के गांव-गांव का भ्रमण कर केंद्र सरकार की योजनाओं से आमलोगों को अवगत कराएंगे। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण सहित मनोनीत कार्यकर्तागण रहें।
More Stories
बलुआ, कालसर व ढेरुआ पंचायत में ग्राम सभा, आवास योजना की प्रारूप प्रतीक्षा सूची पढ़कर सुनाई गई
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ, कालसर एवं ढेरुआ पंचायत में रविवार को ग्राम सभा सह पंचायत विकास दिवस का...
अग्निपीड़ित पांच परिवारों को रेड क्रॉस ने दी राहत।
मो0 काजु (फलका) गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी से प्रभावित पांच परिवारों के बीच रविवार को राहत सामग्री वितरित की...
जमीन विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के चार लोग घायल
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के जनकपुर वार्ड संख्या चार में रविवार को पूर्व से चले आ रहे जमीन...
चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो छात्राएं सम्मानित।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम के तहत...
गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी बघार पंचायत करहिया रोड के समीप बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव के ससुराल में...
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।
कोमल गुप्ता (कटिहार) शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को शिव मंदिर चौक, कटिहार में...
