फरार चल रहे अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तहार ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के कालसर गांव में शनिवार को हसनगंज पुलिस ने मारपीट के दर्ज मामले में फरार चल रहे चार नामजद अभियुक्त के घर गांव सार्वजनिक स्थान पर इश्तिहार चिपकाया। कहां चारों अभियुक्त जल्द करें आत्मसमर्पण नहीं तो घर की कुर्की जब्ती होगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें कि दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया था। जो कि थाना कांड संख्या 02/23 के तहत दर्ज मामले में अभियुक्त महीनों से फरार चल रहे हैं। मौके पर पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर अभियुक्त के घर पहुंच इश्तहार चिपकाया है। जिसको लेकर बताया कि अभियुक्त महीनों से फरार चल रहे हैं। जिसकी तलाश में पुलिस महीनों से जुटी हुई है। साथ ही न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त कोर्ट में आत्मसमर्पण के लिए पुलिस ने अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया है। इस अवसर पर पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
More Stories
बलुआ, कालसर व ढेरुआ पंचायत में ग्राम सभा, आवास योजना की प्रारूप प्रतीक्षा सूची पढ़कर सुनाई गई
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ, कालसर एवं ढेरुआ पंचायत में रविवार को ग्राम सभा सह पंचायत विकास दिवस का...
अग्निपीड़ित पांच परिवारों को रेड क्रॉस ने दी राहत।
मो0 काजु (फलका) गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी से प्रभावित पांच परिवारों के बीच रविवार को राहत सामग्री वितरित की...
जमीन विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के चार लोग घायल
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के जनकपुर वार्ड संख्या चार में रविवार को पूर्व से चले आ रहे जमीन...
चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो छात्राएं सम्मानित।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम के तहत...
गैस सिलेंडर में लगी आग, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी बघार पंचायत करहिया रोड के समीप बघार पंचायत के मुखिया पिंटू यादव के ससुराल में...
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।
कोमल गुप्ता (कटिहार) शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को शिव मंदिर चौक, कटिहार में...
