भाजपा चुनाव के तैयारी में अभी से जुट गई है– कविता
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कोलासी प्रखंड भाजपा कार्यसमिति की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के नव चयनित मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए कोढा विधायक कविता देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 के चुनाव के तैयारी में अभी से जुट गई है। आप तमाम कार्य कर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। आपको सभी टोले मोहल्ले में घूम घूम कर लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को बताना है। विधायक ने कहा कि 20 जून से 30 जून तक भारतीय जनता पार्टी का घर घर संपर्क अभियान है। जिसमें आपको प्रत्येक बुथ में पढ़ने वाले सभी घरों में जा के सरकार के कार्यों का चर्चा वहां के लोगों से करना है। वहीं नव चयनित कार्य समिति को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता विधानसभा प्रभारी बबन कुमार झा ने भारतीय जनता पार्टी के आगामी 30 मई से 30 जून के बीच में होने वाले कार्यक्रमों के विषय में कार्य कर्ताओं को बताया। उन्होंने कहा कि आगामी 7 एवं 8 जून को हमें अपने पुराने कार्यकरता के घर पर जाकर उनको सम्मानित करना है उन्हें सरकार के कार्यों के विषय में बताना है।आगामी 11 12 13 जून को संयुक्त मोर्चा का सम्मेलन होना है इसलिए आप सभी मोर्चा के नव चयनित अध्यक्षों से आग्रह है कि आप यथासिग्रह कमेटी बना ले जिससे सभी लोग उस सम्मेलन में भाग ले सकें। मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने सभी नए पदाधिकारी एवं कार्य समिति सदस्यों एवं मोर्चा अध्यक्षों को अंग वस्त्र एवं माला पहनकर स्वागत किया। इस बैठक का मन संचालन महामंत्री भूपेंद्र प्रसाद यादव ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन दूसरे महामंत्री मनजीत सिंह ने किया।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
