विभाग द्वारा वाहनों से मई माह में छप्पन लाख रुपए दंडस्वरूप राजस्व वसूले— बालमुकुंद ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहरी गंगाघाट किनारे यात्री फेरीसेवा एवं मालवाहक जहाज सहित अन्य अवांछित गतिविधियों पर नजर रखने के नगर प्रशासन मनिहरी द्वारा जिलाधिकारी से मिली दिशानिर्देश के आलोक मे बारह सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं।उच्च गुणवत्ता एवं बेहतर तकनीकी से लैश सीसीटीवी कैमरे से रात्रीकाल मे भी कम रोशनी यहां तक की चांद की रोशनी में भी बेहतर तस्वीर लेने मे कैमरा सक्षम है। मनिहारी साहिबगंज की अंतर्राज्यीय फेरीसेवा में लगी यात्री वाहक व मालवाह जहाज का परिचालन मस्जिद घाट के पास से होने पर घाट पर लगे कैमरे से तो निगरानी संभव हो पाता है ,लेकिन मनिहारी कुटीघाट पर मालवाहक जहाज का पड़ाव होने, वहां जहाज से उतरते चढ़ते वाहनों की निगरानी के लिए कोई मुक्कमल व्यवस्था नही है। कुटीघाट फिलहाल लगाये गये सीसीटीवी कैमरे की जद से दूर व ओझल है।जिससे यहां उतरेवाली भारी वाहनों की निगरानी राम भरोसे है। गौरतलब तलब है कि इसी कुटीघाट पर गत वर्ष की मार्च महीने पर मालवाहक जहाज का संतुलन बिगड़ने से बड़ा हादसा हुआ था, कई ट्रक व लोग हादसे के शिकार हो गये थे । कुटीघाट पर झारखंड क्षेत्र से खनिज सम्पदा ,गिट्टी , पत्थर बालू लेकर बिहार क्षेत्र में प्रवेश करने पर न तो व्यवसायिक वाहनों के कागजात न ही खनन विभाग की ओर से चालान सहित अन्य आवश्यक जांच की कोई मुक्कमल व्यवस्था है। विभागीय उदासीनता का लाभ सक्रिय पत्थर माफिया उठा रहे हैं ।आवश्यक्ता है कुटीघाट पर बने मालवाहक जहाज के पड़ाव स्थल पर भी निगरानी सहित व्यवसायिक वाहनों की जांच कराने की । इस बावत जिला परिवहन पदाविकारी बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि समय समय पर विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाकर ओवर लोडेड वाहनों की जांच पड़ताल कर जुर्माना वसूले गये है। मई माह में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों से दण्ड स्वरूप वसूले गये तकरीबन 56 लाख की राजस्व राशि जमा करायी गयी है।
