September 26, 2026

औसतन बारिश न होने बगाने के आम पर असर ।

Read Time:1 Minute, 58 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

जिले में प्री-मानसून में इस वर्ष औसतन बारिश नहीं होने से आम उत्पादक किसान निराश हैं। आम की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। आम की पैदावार इस वर्ष अच्छा हुआ है। लेकिन बेतहाशा गर्मी की वजह से आम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। साथ ही आम का फल अत्यधिक मात्रा में गिर रहे हैं। क्रॉस ड्राफ्टिंग के जरिए आम के पौधे तैयार करने वाले व 26 एकड़ के रकवे में करीब हजारों आम के पेड़ वाले बागान के किसान विनय कुमार मिश्रा का कहना है कि आम के पौधों के लिए नमी का होना बहुत ही जरूरी है। इससे आम के फल रोग रहित, वजनदार व चमकीला होता है। साथ ही बारिश होने से फलों में लगने वाले कीटों के सफाया होता है तो वहीं जमीन में नमी रहने से इसका डंठल मजबूत बना रहता है। भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लगातार पटवन करना पड़ रहा है। आम फल का साइज भी छोटा लग रही है। इस के साथ ही आम में मिठास भी कम आई है। पूर्व वार्ड सदस्य सह किसान अब्दुल वाहिद, नूर आलम, मोहसीन, प्रमोद यादव, सुबोध विश्वास, अमरनाथ यादव, यासीन आदि मखाना उत्पादक किसान बताते हैं कि बारिश नहीं होने से परेशानी तो हो रही है। लेकिन बिजली पंप खेती किसानी में वरदान साबित हो रही है। अगर बिजली का सहयोग नहीं मिलता तो इस महंगाई में खेती किसानी करना सबके बस की बात नहीं रहता।

Previous post विभाग द्वारा वाहनों से मई माह में छप्पन लाख रुपए दंडस्वरूप राजस्व वसूले— बालमुकुंद ।
Next post माले कार्यकर्ताओं ने शिवानंदपुर मुखिया के समर्थन में किया धरना प्रदर्शन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial