तंबाकू निषेध दिवस पर स्कूली बच्चों को दिलाई शपथ ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में परिसर में तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरन विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने तंबाकू के सेवन से होने वाली तमाम बीमारियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी और इससे बचाव के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सहायक शिक्षक पवन कुमार, बैधनाथ पोद्दार आदि शिक्षिका ने कहा कि शरीर को स्वस्थ और निरोग बनाए रखने के लिए तंबाकू जैसे सेवन दूर रहना होगा। साथ ही इसके प्रति लोगों को बराबर सचेत रहने की जरूरत है। कहा कि तंबाकू सेवन मानव शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। तंबाकू सेवन जीवन के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। इसलिए इससे बचाव के लिए बच्चों को जागरूक करने की जरूरत है। बच्चों से अपील किया गया है कि अपने अभिभावक परिवार में तंबाकू की लत है किसी को तो जागरूक कर कर उन से छोड़ने की बात कहे। इसके साथ ही विद्यालय परिसर या अगल बगल में कोई तंबाकू का सेवन करता है। तो ऐसे लोगों को भी इस बुरी लत से छुटकारा दिलाने की बात कहेंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चे शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
