July 27, 2026

एनआईए टीम की चली करीब साढ़े तीन घण्टे सघन छापेमारी ।

Read Time:2 Minute, 9 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत रामनगरबंशी मुजफ्फर टोला में बुधवार को एनआईए की टीम प्रतिबंधित संस्थान पीएफआई से जुड़े मो महबूब आलम नदवी के गांव पहुंच मो नाजिर हुसैन के घर सघन छापेमारी की। मुजफ्फर टोला में एनआईए की टीम ने लगभग 3 घंटे से अधिक तक छापेमारी किया। जिसमें एनआईए के टीम नाजिर हुसैन के घर के कई दस्तावेज को खंगालते हुए एक मोबाइल को भी जब्त किया है। स्थानीय लोगों के माने तो एनआईए की टीम ने पूछताछ के लिए प्रतिबंधित संगठन पीएफआई महबूब आलम नदवी के भाई को अपने साथ हसनगंज थाना ले गई। जिसकी पुष्टि स्थानीय स्तर पर लोगों ने की। हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस छापेमारी को लेकर जिस घर में छापेमारी हुआ है, वहां के स्थानीय ग्रामीण सहवार हुसैन ने बताया कि सुबह 5:00 बजे से लेकर 8:30 बजे तक एनआईए की टीम ने नाजिर हुसैन के घर पर छापामारी की। उनसे जब पूछा गया कि किस चीज की छापेमारी हो रही है उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार किया। लगातार साढ़े तीन घंटे तक घर के सभी दस्तावेज को जांच किया। जांच करने उपरांत वह लोग वहां से चला गया। लोगों ने बताया इससे पूर्व भी हमारे गांव में पीएफआई का छापा पड़ा था। मौके पर गांव में एनआईए की टीम की छापेमारी से हड़कंप का माहौल देखा गया। इस अवसर पर हसनगंज थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल सहित पुलिस बल मौजूद रहे।

Previous post तंबाकू निषेध दिवस पर स्कूली बच्चों को दिलाई शपथ ।
Next post एआईएमआईएम के मनिहारी विधानसभा प्रभारी बनाये गये सैफ अली ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial