माहवारी स्वच्छता दिवस के दौरान स्कूली बच्चियों को किया जागरूक।
रतन कुमार ओझा (हसनगंज)
प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में माहवारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं को जागरूक किया गया। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथों में रेड डाॅट बनाकर एक दूसरे को माहवारी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम दौरान विद्यालय में छात्राओं को महामारी के दौरान सुरक्षा और सावधानी के बारे में बताया गया। बताया 15 से 24 वर्ष की आयु की किशोरियों के बीच सभी सुरक्षित तरीके से माहवारी प्रबंधन को बढ़ावा देना है। मौके पर सभी छात्राएं हाथों पर लाल बिंदु का निशान बनाकर माहवारी के प्रति अपने आप को आजादी महसूस की। मौके पर प्रधानाध्यापक पवन कुमार भगत ने बताया कि मासिक धर्म का होना कोई अपराध नहीं है। इस दौरान हीन भावना से ग्रसित होने की भी कोई आवश्यकता नहीं है। सदियों से समाज में बैठी हुई भ्रांतियों को मिटाने की जिम्मेदारी आज सभी की है। बताया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि छात्राओं को माहवारी स्वच्छता के विषय पर जागरूक करना है। साथ ही सभी छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के बारे में बताया गया। कहा माहवारी की स्थिति में स्वच्छता और सुरक्षा बरतनी बेहद जरूरी है। इस अवसर पर पवन कुमार सहित शिक्षक, शिक्षाकाएं व छात्रागण आदि मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
