November 14, 2026

सीजीएम पदोन्नति के बाद कटिहार में ही बने एडीजे

Read Time:1 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पटना उच्च न्यायालय द्वारा कटिहार के पूर्व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रंजीत प्रसाद को एडीजे में पदोन्नति करते हुए कटिहार में ही पोस्टिंग दी गई है। वही पदोन्नति के बाद पूर्व सीजेएम रंजित प्रसाद ने शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पांच के रूप में अपना योगदान दिया। श्री प्रसाद ने सीजीएम का प्रभार एसीजेएम वन तेज प्रताप सिंह को सौंप दिए हैं।एडीजे रंजित प्रसाद के प्रभार ग्रहण करने पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारिगण एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के कर्मियों ने एक विदाई समारोह का आयोजन कर नए एडीजे श्री प्रसाद को फूल का गुलदस्ता देते हुए उनका स्वागत किया। एडीजे श्री प्रसाद ने हर्ष प्रकट करतें हुए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि लंबित मुकदमों का शीघ्र निष्पादन करना उनकी मुख्य पार्थमिकता होगी। इस अवसर पर सीजीएम कार्यालय से अजीत कुमार शुक्ला ,रमेश कुमार यादव, लालबाबू , अजीत कुमार, विशाल कुमार , राजू कुमार आदि मौजूद थे।

Previous post एक दिवसीय पेंशन सत्याग्रह कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
Next post अत्यधिक गर्मी से फसल झुलसे किसान परेशान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial