एक दिवसीय पेंशन सत्याग्रह कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
नगर भवन मे नेशनल मूवमेंट फॉर आल पेंशन स्कीम के तत्वाधान मे एक दिवसीय पेंशन सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पेंशन सत्याग्रह रथ चम्पारण से शुरु होकर विभिन्न जिलों से गुजरते हुए आज कटिहार पहुंचा। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय वंधू ने कहा कि ये हमारे संघर्ष का हीं परिणाम है की आज पांच राज्यों मे पुरानी पेंशन व्यवस्था लागु हुई है। पुरानी पेंशन से हीं सरकारी कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक कल्याण होगा। पुरानी पेंशन हीं सरकारी कर्मचारीयो के बुढ़ापे का सहारा है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष वरुण पाण्डेय ने सम्बोधित करते हुए कहा की बिहार सरकार को भी अन्य राज्यों से सबक लेते हुए बिहार सरकार को भी जल्द से जल्द सरकारी कर्मचारीयो के हित मे पुरानी पेंशन जल्द से जल्द लागु करनी चाहिए क्योंकि नई पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के हित मे नहीं है और सरकार भी इस बात को समझ रही है और बार-बार इसमे संशोधन कर रही है लेकिन अभी भी नई पेंशन योजना सरकारी कर्मचारीयो के हित मे नहीं है। इस अवसर पर जिला समन्वयक अविनाश कुमार ने बताया की पुरानी पेंशन हीं सरकारी कर्मचारी के बुढ़ापे का सहारा हैं। जिला संयोजक प्रशांत कुमार ने बताया की अब सरकारी कर्मचारी अपने हक् को लेकर जागरूक हो चुके है एवं आने वाले समय मे झारखंड एवं अन्य प्रदेशो की तरह बिहार सरकार को भी पुरानी पेंशन योजना लागु करनी पड़ेगी। जिला सचिव अनुराग कुमार ने बताया की लगातार संघर्ष का परिणाम है की आज सभी राज्यों मे यह एक प्रमुख मांग बन गयी है। गोप गुट के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार साह ने बताया की नई पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के हित मे नहीं है। कटिहार इकाई के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया की पेंशन सत्याग्रह यात्रा 1 जून को चम्पारण से शुरु हुई और 4 जून को सिताब दियरा मे पूर्ण होगी।इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे जिला अध्यक्ष नारायण झा,जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ-साथ आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशनसमेत् विफिन्न सरकारी संगठनों की सराहनीय भूमिका रही।
