थानाध्यक्ष व उनके सिपाही होंगे पुरस्कृत ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा गैंग का तार समस्तीपुर और मोकामा में घटित लूट कांड में शामिल है। लूट कांड के घटना में शामिल बदमाशों का फोटो मोकामा और समस्तीपुर पुलिस द्वारा कटिहार पुलिस को शेयर करने के बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों की पहचान कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के एक युवक से की है। मामले में आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देश के आलोक में कोढ़ा थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह एवं उनकी टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए जुराबगंज से मोकामा में हुई लूट कांड कि चार लाख रुपये जुनाबगंज के राजा यादव के घर से बरामद की है। पुलिस ने लूट कांड में शामिल दो लोगों की पहचान की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है । आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर कोढ़ा पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई और कोढ़ा पुलिस को मोकामा में हुई लूट कांड मामले में सफलता के बाद कोढ़ा थाना अध्यक्ष एवं उनके टीम को पुलिस कप्तान के अनुमोदन पर पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महा निरीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी के अनुशंसा पर राज्य मुख्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
