बाल संसद के पुनर्गठन को लेकर की गई सभा।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगतटोला डंडखोरा में बाल संसद का पुनर्गठन को लेकर सभा आयोजित कर की गई। जिसमें नए सत्र 2023 – 2024 के लिए बाल संसद का पुनर्गठन किया गया। दौरान बच्चों के द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में वर्ग आठ के छात्र सचिन कुमार का चयन किया गया ।वहीं उप प्रधानमंत्री प्रीति कुमारी को बनाया गया। जबकि शिक्षा मंत्री विक्रम कुमार उप शिक्षा मंत्री खुशी कुमारी बनी। जल एवं कृषि मंत्री आयुष कुमार उप जल एवं कृषि मंत्री प्रीति कुमारी बनाई गई ।स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री ज्योति कुमारी उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री अमरदीप कुमार बने। इसके अलावा विज्ञान व पुस्तकालय मंत्री प्रदीप कुमार,उप विज्ञान व पुस्तकालय मंत्री दीपाली कुमारी बनी ।सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री अर्पिता कुमारी, उप सांस्कृतिक एवं खेल मंत्री रोहित कुमार चुने गये।सुरक्षा मंत्री सोनू कुमार ठाकुर उप सुरक्षा मंत्री भारती कुमारी चुनी गई। नए सत्र के लिए बाल संसद के संयोजक शिक्षक के रूप में मनोज कुमार जायसवाल का चयन किया गया इस अवसर पर संयोजक शिक्षक श्री जायसवाल ने बच्चों को बाल संसद के संबंध में विस्तार से जानकारी दी कहा कि बाल संसद विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश मे सुधार के लिये अहम भूमिका का निर्वहन कर सकता है। बच्चों की नियमित रूप से उपस्थिति सहित विद्यालय में स्वच्छ और सुंदर बनाने मर बाल संसद की भूमिका पर भी उन्होंने चर्चा किया ।मौके पर बाल संसद के सभी मंत्रालय के कार्य वह दायित्वों का बोध कराते हुए अपने अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का आह्वान भी किया गया।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
