युवतियों के बाथरूम में मकान मालिक के दामाद ने छिपाकर रखा था कैमरा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर वीडियो शूट करने का मामला सामने आया है। आरोपी शख्स युवतियों का नहाने समय का वीडियो तैयार करता था और फिर उसे देखता था।जब पीड़ित युवतियों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने मकान मालिक को इस बारे में सूचना दी तब मकान मालिक ने बात बाहर नहीं जाने देने का आग्रह किया।दुसरी तरफ युवतियों ने भी बेइज्जती के डर से चुप्पी साध ली । लेकिन युवतियों को डर था कि कहीं वीडियो वायरल न हो जाए। तब काफी सोचने के बाद सभी युवतियां पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युगल कश्यप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि आरोपी मकान मालिक का दामाद है। उसने अपना अपराध स्वीकार लिया है।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
