इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका)
प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी इज्तेमा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को इज्तेमा स्थल पर नवनिर्मित पंडाल में करीब पांच हजार लोगों ने एक साथ जुमे की नमाज अदा की।जुमे की नमाज में स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान पूरा परिसर इबादत के माहौल में नजर आया। नमाज के बाद अल्लाह और रसूल की तालीमात पर अमल करने, नेक रास्ते पर चलने और बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया। लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।आयोजन समिति के अनुसार इज्तेमा स्थल पर पंडाल निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कटिहार सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जिसे देखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।आयोजन का मुख्य उद्देश्य धार्मिक शिक्षा, नेक अमल और आपसी भाईचारे का संदेश देना है। जुमे की नमाज में हजारों लोगों की भागीदारी से स्थल पर उत्साह का माहौल है।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
फलका में श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
मो0 काजु ( फलका ) प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के...
