शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान के समाप्ति 43 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 341 पुरुष और 87 महिलाओं ने मतदान किया। इसकी जानकारी प्रखंड कार्यालय परिसर में निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ने दी।मालूम हो कि मनिहारी में कोसी स्नातक निर्वाचन के लिए कुल मतदाताओं की संख्या एक हजार है। इनमें 760 पुरुष और 240 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्वयं मतदान केन्द्र पर कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और एसपी परिचय कुमार प्रखंड परिसर स्थित मतदान केन्द्र का जायजा लिया।मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वहीं, एसडीपीओ और मनिहारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे थे और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे।मतदान केंद्र से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से शिविर और टेंट लगाए गए थे। यहां जनसुराज पार्टी, कांग्रेस, एनडीए और राजद के कार्यालय बनाए गए। इन शिविरों में संबंधित दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे थे और अपने-अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे।
More Stories
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
फलका में श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
मो0 काजु ( फलका ) प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के...
