October 24, 2026

बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 8 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई )

बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 11.085 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। इस संबंध मे थानाध्यक्ष उमेश कुमार से प्राप्त जनकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी राजा कुमार राय, पिता अशोक राय, निवासी बारसोई बाजार वार्ड नंबर 14, थाना बारसोई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की, जहां से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है और पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Previous post हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
Next post हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial