October 24, 2026

हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।

Read Time:1 Minute, 32 Second

डेस्क (हसनगंज)

प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अधिकारी और पुलिस बल पूरे दिन मतदान केंद्र पर मुस्तैद रहे। मतदान केंद्र पर कुल 178 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 139 पुरुष और 39 महिला मतदाता शामिल थे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चली। निर्धारित समय के दौरान कुल 138 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 110 पुरुष और 28 महिला मतदाता शामिल रहे। इस प्रकार मतदान का कुल प्रतिशत 77.52 प्रतिशत रहा। जोनल अधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मतदान की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतदान केंद्र पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे।

Previous post इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
Next post बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial