October 24, 2026

मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।

Read Time:1 Minute, 51 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा तट पहुंचे और रेलवे की जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे की जमीन पर हुए अतिक्रमण की जानकारी ली।डीआरएम ने कहा कि त्योहार का समय है। ऐसे में गंगा तट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।रेलवे की जमीन पर पार्किंग को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में पूछे जाने पर डीआरएम ने कहा कि रेलवे की जमीन पर संचालित पार्किंग वैध है। निविदा प्रक्रिया में जिस व्यक्ति ने सबसे ऊंची बोली लगाई, उसे पार्किंग का ठेका दिया गया है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि पार्किंग के नाम पर कहीं अवैध वसूली की शिकायत मिलती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया है। मनिहारी गंगा तट पर रेलवे की कुल 21 एकड़ जमीन है। निरीक्षण के दौरान रेलवे के अन्य अधिकारी और रेल पुलिस बल भी मौजूद रहे।

Previous post हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
Next post शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial