हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज)
सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए 308.97 ग्राम स्मैक लगभग 40 लख रुपए का स्मैक के साथ कुल दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। मौके पर थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि अपनी सड़क की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं, उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतु अपने पुलिस बल के साथ सपनी मोड़ समीप वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच अभियान दौरान पुलिस बल को देखकर एक मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति तेजी से भागने लगा, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। वहीं पकड़ाए गए व्यक्तियों ने अपना नाम मोहम्मद मुरसेलिम पिता मोहम्मद अलाउद्दीन कलियाचक व नसीरूल पिता डुलु शेख साकिन सजापुर कलियाचक दोनों थाना कलियाचक जिला मालदा पश्चिम बंगाल बताया। जिसकी विधिवत तलाशी ली गई तो तलाशी के क्रम में उनके पास से कुल 308.97 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल नगद 800 रुपए एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। स्मैक बरामद होते ही पुलिस ने उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि थाना क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध पुलिस काफी सक्रिय है अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर एसआई दीपक कुमार, अमीत कुमार सहित पुलिस बल आदि मौजूद रहे।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
फलका में श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
मो0 काजु ( फलका ) प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा उत्सव का समापन मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के...
