खरीफ महाअभियान तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में खरीफ महाअभियान तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, बीडीओ रितेश कुमार, बीएओ रामबहादुर महतो, कृषि वैज्ञानिक केपी सिंह, पूर्व उपप्रमुख मो अजीमुद्दीन आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृषि वैज्ञानिक केपी सिंह ने किसानों को बताया कि ज्यादा से ज्यादा जैविक खाद का प्रयोग खेतों में करें, ताकि खेतों की उर्वरा शक्ति बनी रहे, खेतों में कृषि अवशेष व पराली को नहीं जलाएं। खेतों में फसल लगाने से पहले मिट्टी की जांच करा लें। साथ ही जैविक खेती व नगदी खेती करने को लेकर किसानों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को बागवानी फसल लगाने की सलाह दी गई। मौके पर कृषि पदाधिकारी ने खेती बाड़ी की जानकारी देते हुए धान का बीज वितरण व यंत्रों के महत्व के बारे में किसानों को बताया। साथ ही मिट्टी जांच तथा ड्रिप सिंचाई प्रणाली विषय पर किसानों को जागरूक किया।बताया किसान नगदी फसल पर जोर देकर कम समय में अच्छी आमदनी कर सकते हैं। खरीफ महोत्सव में धान के विभिन्न प्रभेदों के उत्पादन तथा उत्पादकता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर डाटा ऑपरेटर मनोरंजन कुमार सहित पदाधिकारीगण व किसान मौजूद रहे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
