बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बाढ़ अनुश्रवण समिति की हुई बैठक ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड सभागार में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने किया। बैठक में बाढ़ दौरान बचाव व व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। आयोजित बैठक की अगुवाई कर रहे हैं सीओ उदय प्रसाद ने बताया कि बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई है। जिसमें बाढ़ में लोगों को कैसे राहत मिले। लोगों को समय पर सभी सुविधाएं कैसे मुहैया कराई जाए। बाढ़ पूर्व किन किन बिंदुओं पर कार्य करनी है। सभी बिंदुओं पर मौजूद लोगों से विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में जनप्रतिनिधिगण राजनीतिक दल पदाधिकारीगण व गणमान्य लोगों की उपस्थिति में बाढ़ से बचाव को लेकर चर्चा किया गया। बाढ़ दौरान विभागीय स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं को आमजनों को उपलब्ध कराने के संबंध में चर्चा करते हुए बैठक में कई बिंदुओं पर जनप्रतिनिधिगण ने पदाधिकारियों का ध्यान केंद्रित करवाया। इस अवसर पर पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधिगण सहित राजनीतिक दल के लोग मौजूद रहे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
