November 14, 2026

अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष महामोर्चा का हुआ गठन

Read Time:2 Minute, 23 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार स्थित एम जी रोड़ आनंद भवन में अतिपिछड़ा आरक्षण बचाओ संघर्ष महामोर्चा कटिहार जिला की बैठक राजेन्द्र ठाकुर के अध्यक्षता में की गई। जिसमें जिला कमिटी बनाने पर विचार विमर्श किया गया। इस महामोर्चा का जिला में विस्तार प्रखंड स्तर पर कमिटी बनाने एवं महामोर्चा का विचार अतिपिछड़ा के बीच पहुंचने हेतु चर्चा किया गया। वर्तमान समय में हमारे महापुरुष द्वारा दिए गए अधिकार को एक एक कर मनुवादीयों के द्वारा समाप्त किया जा रहा है। उसके बचाने के लिए रणनीति तैयार करने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जय नाथ चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष राम लोटन सिंह चंद्रवंशी, गंगाराम चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महासचिव खगेश ठाकुर, उपाध्यक्ष पिंटू चंद्रवंशी, उमेश प्रसाद,मनोज चौहान और मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर, महासचिव गुलाब ठाकुर, सचिव दुर्गा चंद्रवंशी, वीरेंद्र मंडल, महासचिव संतोष ठाकुर, कार्यालय मंत्री संतोष गुप्ता, सचिव यह सभी पदाधिकारी को प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मनोनीत किया गया। बैठक में मुकेश ठाकुर, उमेश वर्मा, शिव शंकर रामानी, निकेत रामानी, दिलीप चंद्रवंशी, दिलीप रमानी, अर्जुन राम, त्रिभुवन प्रसाद, मुकुल कुमार, कुणाल चंद्रवंशी, अमित चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, अजय चंद्रवंशी, सुमित चंद्रवंशी, नीलू चंद्रवंशी, रमेश चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी, मंटू ठाकुर, दिलीप ठाकुर आदि ने भाग लिया।

Previous post महागठबंधन की महा धरना आज हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल ।
Next post धोनी का ड्रीम प्रोजेक्ट बनकर तैयार, जल्द होगा लोकार्पण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial