September 25, 2026

मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में पहुंचे डा० शकील अहमद

Read Time:1 Minute, 53 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में बिहार कांग्रेस विधानमंडल के नेता कदवा विधायक डा० शकील अहमद खान को देश के सर्वश्रेष्ठ 75 विधायकों की सूची में क्षेत्र के विकास के लिए चुना गया है। कार्यक्रम स्थल पर आयोजन समिति द्वारा श्री से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है। डा० शकील अहमद खान का जन्म 1 जनवरी 1965 को कटिहार जिला के बरारी प्रखंड के काबर कोठी में हुआ।उनके पिता शोएब खां तथा माता का नाम कमर जहां है।श्री खान ने पटना विश्वविद्यालय से स्नातक किया तथा देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पी० एच० डी० तक शिक्षा प्राप्त की।वे 1991 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष तथा 1992 में अध्यक्ष चुने गए।2005 में नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक बनाए गये।2015 में पहली बार कटिहार के कदवा विधानसभा क्षेत्र से इण्डियन नेशनल कांग्रेस के विधायक निर्वाचित हुए। पुनः 2020 में कदवा से विधायक निर्वाचित हुए। 2022 के सितम्बर में बिहार विधानसभा के अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति बने।2023 के जून में बिहार विधान मंडल में कांग्रेस के नेता बनाए गये है।

Previous post जिलाधिकारी ने जीविका भवन का विधिवत फीता काटकर किया उद्घाटन।
Next post रेल पुलिस ने साढे़ तीन किलो गांजा के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial