जिलाधिकारी ने जीविका भवन का विधिवत फीता काटकर किया उद्घाटन।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत केवाला पंचायत के भालगौर गांव में जिला अधिकारी रवि प्रकाश व उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन एवं मुखिया मुर्शीदा खातून द्वारा जीविका भवन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया । मौके पर उपस्थित जीविका दीदियों से संवाद करते हुए जिलाधिकारी ने जीविका के कामों की सराहना की उन्होंने जीविका दीदियों को और भी आगे बढ़ने आर्थिक सामाजिक उन्नति करने के लिए प्रेरित किया। दीदियों को जीविका समूह से पैसे लेकर अपना स्वरोजगार को बढ़ाने के लिए भी उत्साहित किया। जीविका सरकार की एक महत्वकांक्षी और बड़ी योजना है। इसी योजना के तहत जीविका भवन का निर्माण मनरेगा द्वारा 15 लाख 97 हजार सात सौ 94 रुपया की राशि से इसका निर्माण कराया गया है। जीविका दीदियों को आत्मनिर्भर बनने के बाद इससे समाज में काफी बदलाव आया है। और इस कार्य को आगे बढ़ाते रहना है ।साथ ही निर्देशित किया कि जीविका भवन निर्माण हो चुका है। अब जीविका दीदी को मीटिंग करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए आपके पंचायत में जीविका भवन का निर्माण करा दिया गया है। जिसका आज विधिवत उद्घाटन किया गया है। इस जीविका भवन की मॉनिटरिंग एवं देखरेख का जिम्मा पास के किसी जीविका ग्रुप के पास ही रहेगा। इसके मेंटेनेंस के लिए भी उन्हें अतिरिक्त राशि दिए जाएंगे। जिसकी मॉनिटरिंग प्रखंड स्तर की जीविका पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा। जीविका भवन में कुर्सी टेबल के अलावा दरी और चटाई भी रखी जाएगी जहां बैठकर जीविका दीदी अपने ग्रुप से संबंधित कार्यों का निपटारा करेंगे इसके अलावा जीविका भवन में पेयजल शौचालय और बिजली की भी व्यवस्था है। वहीं जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने रामचंद्रपुर गांव में रामचंद्ररपुर गांव में बन रहे बायोगैस प्लांट का भी निरीक्षण किया और कई निर्देश भी दिए इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार सौरभ अंचलाधिकारी कुमार नलिनी कांत कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि तारिक अनवर, पूर्व प्रमुख अमित कुमार मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जहांगीर मोहम्मद वहाप , पीटीए वरुण कुमार, सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं जीविका दीदी मौजूद थे ।
