October 24, 2026

राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत।

Read Time:2 Minute, 16 Second

सूरज कुमार सिंह (बरारी)

प्रखंड कोढ़ा के झिकटिया गाँव स्थित मिट्ठू मेहता के यहाँ राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री माननीय उपेंद्र कुशवाहा पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार पुनः जंगलराज की तरफ बढ रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस जंगलराज के खिलाफ सरकार बनाई आज उसी के शरण मे चला गये है । उन्होंने बिहार वासियों के साथ विश्वासघात करने का काम किया। बिहार के लोगों इन पर भरोसा किया लेकिन उन्होंने सबका भरोसे को तोड़ने का काम किया है। बिहार सरकार अपनी नाकामयाबी को छिपाने के लिए अपने हक मांगने वाले युवा बेरोजगारों को लाठी से पिटवाने का काम कर रहे है। जरूरत है ऐसे सरकार को कुर्सी से हटाने का। इसके लिए बिहार वासियो को एक होकर आने वाले चुनाव में कुर्सी से उतारने का काम करेंगे क्योंकि छात्र, किसान, युवा सभी अपने आप को ठका महसूस कर रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ,राष्ट्रीय महासचिव फैजल इमाम मल्लिक, मदन चौधरी, अंगद कुशवाहा, प्रसांत पंकज, संजय मेहता, उर्मिला पटेल,बिजेंद्र पप्पु, चन्दन बागची,निरंजन कुशवाहा, रमेश मेहता,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सन्तोष मेहता,युवा जिला उपाध्यक्ष अमर तांती,अति पिछड़ा नेता संजय तांती,कोढ़ा प्रखंड अध्यक्ष कुणाल मेहता सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post पुनर्वास को लेकर गुरनानी ने सौंपा जिला पदाधिकारी को ज्ञापन।
Next post एक महिला ने जन्मे 3 बच्चे क्षेत्र में बना चर्चा का विषय ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial