राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कटिहार ने जीता कांस्य पदक ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
जुनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता, इटानगर, अरुणाचल प्रदेश में दिनांक 9 से 14 जुलाई 2023 तक आयोजित की गई।राष्ट्रीय प्रतियोगीता में 60 किलो ग्राम में अभिषेक ने कांस्य पदक जीत कर देश में बिहार और कटिहार जिला का नाम रौशन किया। कटिहार जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव सह बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बबन कुमार झा ने बताया कि इससे पूर्व भी 2022 के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी कास्य पदक जीता था।अभिषेक भारत वर्ष के सबसे अच्छे बॉक्सिंग ट्रैनिंग सेंटर ASI, पुणे में कर रहा है। इससे पूर्व कटिहार और पटना में बॉक्सिंग ट्रैनिंग ली है।अभिषेक कटिहार के बरमसिया के निवासी है।कटिहार पढ़ाई प्रतिभा पब्लिक स्कूल के छात्र है। अभिषेक को जिला एवं बिहार के नाम रोशन करने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार तारकिशोर प्रसाद ने बधाई दी है। एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव राजीव सिंह, लक्खी प्रसाद महतो, वीरेंद्र यादव, बबन कुमार झा, मनीष घोष, दिलीप कुमार साह, जय प्रकाश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग शामिल है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
