गाय की डूबने से हुई मौत, पशु पालक हुऐ चिंचित ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज थाना अंतर्गत नवादा गांव में सड़क किनारे गड्ढे में जमे बरसात का पानी में एक दूध देने वाली गाय की डूबने से मौत हो गई। प्रमोद कुमार ने बताया कि नूतन मसोमात अपनी एक दूध देने वाली गाय को सड़क किनारे चारा खिलाने के लिए बांधी थी, कि गाय अचानक चारा खाने के दौरान पानी में गिर गई, जिसमें पानी ज्यादा होने के कारण गाय की डूबने से मौत हो गई ह। घटना की सूचना पशुपालक को मिलते ही किसी तरह ग्रामीणों की मदद से डूबे गाय को पानी से बाहर निकाला गया, तब तक गाय की मौत हो गई थी। मौके पर पशुपालक नूतन मसोमात ने बताया कि हमारा यह गाय दूध देने वाली थी, जो प्रतिदिन 4 से 5 लीटर दूध देती थी। जिसकी पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने के कारण हमलोगों पर दुखों का पहार टुट पड़ा है, बताया गाय उनकी जिवोकोपार्जन का श्रोत था। बताया तकरीबन 25 हजार का नुकसान हमलोगों को झेलना पड़ा। बताया हमारी गाय पशुपालन विभाग से रजिस्टर्ड है, इसलिए उन्होंने पशुपालन विभाग से मुआवजे की मांग की है। इस अवसर पर पशुपालकों के बीच दुःख का माहौल व्याप्त है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
