July 30, 2026

फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 25 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कोढ़ा प्रखंड के बहरखाल गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो पक्षों से चली गोली बारी की घटना को लेकर दर्ज मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को कोर्ट के निर्देश पर रौतारा पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान ने बताया कि मुकेश यादव उर्फ मुन्ना यादव पिता रामेश्वर यादव साकिन बहरखाल जो भूमि विवाद में हुए मारपीट दौरान दोनों पक्षों से गोली बारी की घटना में दर्ज मामले में फरार चल रहे थे, जिसे पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। उक्त आरोपित को विधिवत जांचोंउपरात न्यायिक हिरासत में‌ भेज दिया गया। थानाध्यक्ष मो दिलशाद खान ने बताया कि अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल दिया मौजूद थे।

Previous post गाय की डूबने से हुई मौत, पशु पालक हुऐ चिंचित ।
Next post सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हुईं वैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial