वार्ड सदस्यों ने मुखिया की मनमानी की बीडीओ से किया शिकायत ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
जांचोपरांत की जाएगी विधि सम्मत कार्रवाई — बीडीओ
बघार पंचायत के तेरह वार्ड सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर पंयायत क्षेत्र मे योजनाओं के चयन व संचालन में उनकी अनदेखीकर मुखिया द्वारा कार्य कराये जाने की शिकायत की है।प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौपें ज्ञापन में इन वार्ड सदस्यों ने कहा है कि पंचायती राज मे वार्ड सदस्यों को मिली अधिकार की अनदेखी कर योजना का चयन व संचालन संवंधित पंचायत में कार्यरत सरकारी कर्मियों को मेल मे ले कर मुखिया कराते रहें हैं।कहा कि मुखिया द्वारा योजनाओं के चयन में वार्ड सदस्यों की बिना बैठक बुलाये, बगैर सहमति लिए काम कराने की शिकायत करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।इस बाबत बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि जांचोपरांत आवश्यक कार्वाई की जाएगी।अपने उपर लगे आरोपों को मुखिया पिंटु यादव ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पंचायतों मे योजनाओं की चयन व संचालन सरकार द्वारा निर्धारित नियमों व मानकों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ कराये जाते हैं। उन पर लगाये गये आरोप मनगढ़ंत, बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित हैं।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
