फिर कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक मजदूरों को देंगे 5–5 हजार की मदद ।
दिल्ली इस वक्त वायु प्रदूषण की जबरदस्त चपेट में है। इसको लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पिछले 3 से 4 दिनों में प्रदूषण का स्तर कम हो रहा था ।लेकिन आज फिर से प्रदूषण का स्तर में बढ़ोतरी दिखी है ।इसके मद्देनजर आज से कंस्ट्रक्शन का काम रोका जा रहा है। साथ ही मजदूरों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकारी कॉलोनियों से प्राइवेट बसें चलाई जाएगी। पास के मेट्रो स्टेशन से शटल बस सर्विस शुरू होगी जिससे लोग मेट्रो से आए और आसानी से दफ्तर पहुंचे। उनकी कॉलोनियों में भी बस सेवा शुरू की जाएगी जिससे लोग अपने निजी वाहन से ना जाए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण कंस्ट्रक्शन गतिविधियों पर रोक के मद्देनजर मैंने आज मजदूरों के बैंक खातों में पांच ₹5000 जमा कराने का आदेश दिया है। हम श्रमिकों को उनके न्यूनतम वेतन के अनुसार मुआवजा भी देंगे। वहीं उन्होंने कई निर्माण स्थल ऐसे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है, तो वहां कैंप लगाकर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने हवा की गुणवत्ता में सुधार और श्रमिकों को होने वाले और सुविधाओं को देखते हुए और गतिविधियों पर लगी रोक सोमवार को हटा ली थी। परंतु सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण को देखते हुए कंस्ट्रक्शन पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान कोर्ट ने इलेक्ट्रिकल, कारर्पेंट्री, इंटीरियर वर्क और प्लंबिंग कार्य में छूट दी है। वही कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने फिर से कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया है ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
