फलका सीएचसी में इलाज के दौरान 70 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।
फलका (मो0 काजु)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को इलाज के दौरान 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन और लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देकर जांच की मांग की है।परिजनों के अनुसार 22 अक्टूबर को महिला को सीने में दर्द, एसिडिटी और उल्टी की शिकायत पर सीएचसी लाया गया था। उपचार के दौरान इंजेक्शन दिया गया और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। मृतका की बेटी हिना परवीन ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आरोप लगाया कि गलत इंजेक्शन से मौत हुई।वहीं अस्पताल के ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ. स्नेहील अंशु ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि महिला को हार्ट अटैक आया था। तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बताया कि परिजनों का आवेदन मिला है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।मामले में परिजनों के आरोप और डॉक्टर के बयान में अंतर है। पोस्टमार्टम नहीं होने से मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।
More Stories
रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया
डेस्क (आबादपुर) हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
