हसनगंज में वर्षा मापी यंत्र की सुध लेना भूला विभाग, झाड़ियों में घिरा उपकरण।
डेस्क (हसनगंज)
प्रखंड मुख्यालय के समीप सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के पास लगा वर्षा मापी यंत्र विभागीय उदासीनता का शिकार बना हुआ है। यंत्र के चारों ओर जंगली घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे पूरा परिसर झाड़ियों से घिर गया है। रखरखाव नहीं होने से उपकरण की स्थिति बदहाल होती जा रही है।स्थानीय लोगों अजय कुमार, मिथुन कुमार, रोशन मंडल और अंकित साह ने बताया कि वर्षा मापी यंत्र का मुख्य उद्देश्य बारिश की मात्रा और तीव्रता का आकलन करना है। इससे मिलने वाले आंकड़े कृषि कार्यों और मौसम संबंधी जानकारी के लिए उपयोगी होते हैं। लेकिन विभाग समय-समय पर इसकी साफ-सफाई और रखरखाव नहीं कर रहा।लोगों का कहना है कि जिस उपकरण से महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाते हैं, उसकी देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वर्तमान में यंत्र झाड़ियों में घिरा है, जिससे इसकी उपयोगिता पर सवाल उठ रहे हैं। यह सरकारी व्यवस्था की लापरवाही को दर्शाता है।स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सफाई कराने और नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि परिसर साफ-सुथरा रहे और उपकरण सही तरीके से काम करता रहे।
More Stories
रोमांचक फाइनल में पाकाटोला चैंपियन, बिघोर को एक रन से हराया
डेस्क (आबादपुर) हरनारोई पंचायत के पाकाटोला मैदान में रविवार, 18 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक...
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
