November 14, 2026

न्यायालय के द्वारा विवादित जमीन पर लगाया धारा 144 ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

संजय कुमार (कोढ़ा)

कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के सदलपुर गांव में रामलोलीन सिंह एवं परवेज आलम के बीच कई वर्षों से जमीनी विवाद चलता आ रहा था। जिस पर परवेज आलम के द्वारा मकान बनवाया जा रहा है। उक्त जमीन पर दोनों पक्ष अपना अपना दावा कर रहे हैं जिसके कारण दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चला रहा है। राम लोलीन सिंह के द्वारा परवेज आलम को मकान बनवाने हेतु कई बार मना किया गया। परंतु जबरन परवेज आलम के द्वारा उस जमीन पर घर बनाया जा रहा था जिसको लेकर रामलोलीन सिंह ने अनुमंडल न्यायालय में धारा 144 लगाने हेतु वाद दायर किया था। जिस पर न्यायालय द्वारा उक्त जमीन पर धारा 144 लगाई गई है एवं निर्देश दिया गया है कि जब तक वाद की कार्रवाई समाप्त नहीं हो जाती है, तब तक उभय पक्ष विवादित स्थल पर नहीं जाएंगे। इसकी एक कॉपी रौतारा थाना को भी अग्रसारित कर दी गई है।

Previous post रेलवे अस्पताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ।
Next post विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार भेजा जेल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial