रेलवे अस्पताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल के स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ द्वारा लायंस क्लब ऑफ कटिहार सेंटेनियल के सहयोग से शुक्रवार को रेलवे अस्पताल में एक महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन कटिहार रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह तथा लायंस क्लब के पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।रक्तदान शिविर में आरपीएफ कटिहार के जवानों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और अपना रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में आरपीएफ के महिला जवानों ने भी अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान महिला जवानों के द्वारा जिले के सभी महिलाओं को जागरुक करते हुए उन्हें भी रक्तदान करने का अपील किया गया। रक्तदान शिविर के दौरान आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने बताया कि 1985 में भारतीय रेलवे में आरपीएफ की स्थापना की गई थी। स्थापना दिवस के अवसर पर आरपीएफ के द्वारा हर वर्ष पूरे रेलमंडल में कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और हर साल आरपीएफ के स्थापना दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष स्थापना दिवस के मौके पर लाइंस क्लब के साथ मिलकर आरपीएफ ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। ताकि इस रक्तदान शिविर से जमा हुए रक्त को जरूरतमंद लोगो की जान बचाई जाएगी। इस अवसर पर आरपीएफ के सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा, सीएमएस, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर आबेदानन्द सिंह , मुक्तिशील सहित लायंस क्लब के सभी पदाधिकारीगण और रेल और जिला के कई डॉक्टर मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
