भारत स्काउट गाइड ने धुमधाम से मनाया गांधी जयंती
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय की ओर से महेश्वरी अकेडमी के परिसर में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला मुख्यालय कटिहार के द्वारा सर्व धर्म प्रार्थना और गांधी दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त काशी प्रसाद चौहान के मार्गदर्शन पर सर्व धर्म प्रार्थना एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला सचिव राकेश कुमार रोशन ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में बापू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, एवं देश के पूर्व लाल बहादुर शास्त्री ने भी जय जवान जय किसान का नारा दिया | इस अवसर पर राजेश कुमार वर्मा राष्ट्रपति रोवर ने कहा कि ‘भारत के इतिहास में दो अक्टूबर का दिन का खास महत्व है, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह दो अक्टूबर को भी राष्ट्रीय पर्व का दर्जा हासिल है ।रोहित कुमार ने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन 2 अक्टूबर एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी 2 अक्टूबर को ही हुआ था । इस कार्यक्रम में सभी स्काउट और गाइड के बच्चों ने दोनों महापुरुषों के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित किये ।इस जयंती को सफल बनाने मे बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड जिला कटिहार के पदाधिकारी, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन और सभी स्काउट गाइड के बच्चों के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
