July 26, 2026

महापौर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं शहीद स्तम्भ पर किया माल्यार्पण ।

Read Time:2 Minute, 14 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार स्थित शहीद चौक पर महात्मा गांधी जी के बने स्मारक पर कटिहार नगर निगम परिवार की ओर से महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सबों ने मनाया महात्मा गांधी जी की जयंती।वहीं दूसरी ओर देश के प्रति अपनी जान निछांवर करने वाले कटिहार जिला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया। समारोह में महापौर उषा देवी अग्रवाल के साथ विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त कुमार मंगलम एवं नगर निगम के सभी निगम पार्षद गण एवं सभी पदाधिकारी गण सफाई कर्मी गण मौजूद रहे।जयंती समारोह में उषा देवी अग्रवाल महापौर ने बताया कि आधुनिक विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के महानायक एवं महान समाज सुधारक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती समारोह हम नगर निगम परिवार की ओर से मना रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को हमें जन-जन तक पहुंचना है और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है। वहीं विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि बापू का जीवन संपूर्ण जीवन मानवता का संदेश है। संपूर्ण विश्व उससे प्रेरणा प्राप्त कर रहा है आज महापौर की अगवाई में हम सब भी मिलकर महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती मना रहे हैं। पूरे शहर में स्वच्छता को लेकर नगर निगम द्वारा एक नया अध्याय लिखा जा रहा है जिसमें पूरे शहर वासी भी अपना भरपूर योगदान दे रहे हैं।

Previous post गांधी जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन ।
Next post भारत स्काउट गाइड ने धुमधाम से मनाया गांधी जयंती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial