आरपीएफ का 39 वाँ उत्थान दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल द्वारा स्थानीय कोसी रेलवे ऑफीसर्स क्लब में 39 वा उत्थान दिवस के तहत शनिवार की संध्या एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शूभारंभ मुख्य अतिथि डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया । आयोजित कार्यक्रम में मंच संचालन आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर राकेश कुमार द्वारा किया गया।आरपीएफ द्वारा आयोजित उत्थान दिवस के मौके पर आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने बताया कि वर्ष 1985 में भारतीय रेल में आफ की स्थापना हुई थी। उसके बाद आरपीएफ को कई पावर मिले और आज वर्तमान में आरपीएफ हर तरह से रेल में अपराध नियंत्रण आदि की दिशा में पूरी तरह से सक्षम है। आरपीएफ द्वारा उत्थान दिवस पर जागरूकता शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप सहित कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।इसके अलावा आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने अपने संबोधन में आरपीएफ के उत्थान की दिशा में कई बाते बताई। इस दौरान रेलवे ऑफीसर्स क्लब में कलाकारों द्वारा कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिससे दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए।पूरे क्लब को नई दुल्हन की तरह आकर्षक तरीके से सजाया गया था। आयोजित कार्यक्रम के सफलता में पोस्ट कमांडर राकेश कुमार कि सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर रेल एसपी डॉक्टर संजय भारती सहित आरपीएफ सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा, आर्मी कर्नल सहित रेलवे और जिला के कई पुलिस पदाधिकारी गण मौजूद थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
