September 17, 2026

50वा स्थापना दिवस पर अधकटे होंठ एवं तालू वाले बच्चों के हुआ निःशुल्क आपरेशन ।

Read Time:4 Minute, 28 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय रेडक्रोस सोसाइटी प्रत्येक वर्ष वाराणसी के जी एस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल के सहयोग से ऐसे बच्चे का निःशुल्क आपरेशन कराती है। जिला पदाधिकारी सह रेडक्रॉस अध्यक्ष रवि प्रकाश के निर्देशानुसार कटिहार के 50वा स्थापना दिवस के मौके पर आज अधकटे होंठ एवं तालू वाले बच्चों के निःशुल्क आपरेशन हेतु जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद दुलाल गोस्वामी, रेडक्रोस चेयरमैन अनिल चमरिया, उपाध्यक्ष डॉक्टर रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज पूर्वे एवं सुप्रसिद्ध सर्जन डॉ सुबोध कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। डॉ सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना मेरा लक्ष्य है जो कटे होठ या तालु के कारण मुस्कुरा नही पाते। उन्होंने कहा कि रेडक्रोस सोसाइटी कटिहार का काम पूरे देश मे अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कटिहार रेडक्रोस द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरी भूरी प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहता है कि बच्चे का इलाज पूरी गुणवत्ता के साथ हो और लोगों को कोई कष्ट न हो, उन्होंने कहा कि यदि कोई कष्ट भी हो तो यह बच्चे की सुरक्षा के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि मां का दूध नही पीने की वजह से अधकटे होंठ, तालु के साथ जन्म लेने वाले 10 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के कारण मृत हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि जो अविभावक डब्बे का दूध लेने में असमर्थ है उन्हें संस्था की ओर से दूध निःशुल्क दिया जा रहा है आज भी शिविर में उन्होंने सभी बच्चों को डब्बा दूध का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जीएस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी हॉस्पिटल वाराणसी में बच्चे के होठ, तालु, दांत, नाक आदि का पूर्णतया आपरेशन निःशुल्क होती है जो अंतरराष्ट्रीय संस्था स्माइल ट्रेन के सहयोग से हो पाता है। और दुनिया मे सबसे ज्यादा आपरेशन करता है। उन्होंने कहा जो जी एस मेमोरियल हॉस्पिटल के द्वारा देश मे अबतक 40000 से ज्यादा बच्चों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। सांसद दुलाल गोस्वामी ने डॉ सुबोध सिंह के कार्यों को अभूतपूर्व कहा और रेडक्रोस इस धन्यवाद देते हुए कहा कि सेवा के लिए समर्पण कि जरूरत है जो संस्था के सदस्यों मे निहित है। उन्होंने अविभावकों से अपील की कि वे डॉ सुबोध सिंह के सलाह को माने। उन्होंने रेडक्रोस के सदस्यों द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों को अनुकरणीय बताया। उन्होंने डॉ सुबोध सिंह जी का आभार व्यक्त किया कि उनके प्रयास से आज इतने बच्चे मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान संस्था की ओर से डॉक्टर सुबोध सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस शिविर में वाराणसी से आये पंकज जी, निसार जी, अमित एवं गीतांशु की भूमिका सराहनीय रही। शिविर में आपदा प्रबंध समिति सदस्य संजय गुप्ता, मनोज कुमार दास, सच्चिदानंद यादव, पवन कुमार, राजा बाबू आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Previous post आरपीएफ का 39 वाँ उत्थान दिवस धूमधाम से हुआ संपन्न ।
Next post भाजपा का एक कार्यकर्ता ने देश में पीएम और बिहार में सीएम बनाने का काम करेगा— प्रदेश महामंत्री
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial