कायस्थ परिवार कटिहार के सदस्यों ने की बैठक ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कायस्थ परिवार कटिहार की ओर से चित्र्गुप्त् मंदिर के परिसर में विकास कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर में शहर के युवा वर्ग ,विद्वान अधिवक्ता गण ,बुजुर्ग , बिज़नेसमैन ने अपनी भागीदारी कर कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर सचिव राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने आजाद भारत को एक नई दिशा दी, और अपने समय के एक कुशल नेतृत्व वाले गांधी वाले नेता थे, और सादगी भरा जीवन व्यतीत करते थे। चित्रगुप्त मंदिर के संस्थापक रविंद्र लाल दास ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवनी पर बहुत सारी जानकारी दी । कायस्थ परिवार के उपकोषाध्यक्ष आलोक कुमार मल्लिक ने कहा कि हम लोगों ने अपने गौरवशाली कायस्थ में जो महान विभूतियों एवं अलंकृत है, उनकी जयंती मनाने पर चर्चा की ।कार्यकारिणी सदस्य शंभू शरण अस्थाना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन पर कहा कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन ही देश की सेवा में बिता दिया । इस अवसर पर सारे सदस्य कायस्थ परिवार के मंच पर अपना अपना विचार प्रस्तुत किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रीति भूषण प्रसाद, अजय अस्थाना, रंजन कुमार ,अमित कुमार वर्मा ,मुन्ना श्रीवास्तव ,राजेश कुमार सिन्हा,अनिल कुमार सिन्हा सहित कायस्थ परिवार के कई लोग उपस्थित थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
