स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की जन्म जयंती को जन्मशताब्दी वर्षगांठ के रूप मनाने निर्णय– मनोज राय
प्रवीण कुमार (कटिहार)
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में कटिहार जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर इस वार्ता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित बिहार भाजपा प्रदेश के प्रवक्ता राकेश पोद्दार शामिल हुए। इस मौके पर प्रेस वार्ता में शामिल विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री व युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सौरभ कुमार मालाकार ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा शामिल हुए। प्रदेश प्रवक्ता राकेश पोद्दार ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की 100वी जयंती को बिहार बीजेपी जन्मशताब्दी वर्षगांठ के के रूप में मनाएगी। इसके तहत लगातार एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।पूरे बिहार प्रदेश में एक महीने तक चलने वाले इन सभी कार्यक्रमों की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटना में स्वर्गीय मिश्रा की जन्म जयंती के मौके पर 5 अक्टूबर को होगी। पटना के बापू सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख मंडल अध्यक्ष और कमेटी सदस्य तथा प्रदेश के अधिकारी हिस्सा लेंगे। भाजपा जिले में समारोह आयोजित कर जंक्शन और भाजपा के पुराने साथियों को सम्मानित करने का काम करेगी इसके अलावा एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिसके तहत स्वर्गीय मिश्र द्वारा भाजपा और जनसंघ के सिंचने ने के कार्यों के विषय को प्रदर्शित किया जाएगा। इस प्रदर्शनी के जरिए उनके किए गए कार्यों को जान सकेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कटिहार जिले के सभी शक्ति केंद्र प्रमुख मंडल अध्यक्ष जिला के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से अपील किया की बड़ी संख्या में 5 अक्टूबर को बापू सभागार में स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र के स्वामी जयंती के अवसर पर शामिल हो।
