कुमारीपुर में स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित प्रखंड मनिहारी के कुमारीपुर पंचायत के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया , जिसका अवलोकन प्रखंड प्रमुख श्रवण साह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार के द्वारा किया गया। उनके साथ प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद उमर फारुख, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह ,प्रखंड समन्वयक एलएसबीए कैलाश कुमार तांती ,पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि अमित शर्मा, मनीष सिंह, अभिजीत सिंह सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे। आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करने के लिए बैठक की गई, जिसमें तय किया गया कि कुमारीपुर पंचायत के हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर पर प्रसव कक्ष को बेहतर सुविधायुक्त करके नियमित संस्थागत पर सबको बढ़ावा दिया जाए । इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख श्रवण साह से अनुरोध किया गया की 15वीं वित के अनटायड मद की राशि का उपयोग करके हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर परिसर में चिन्हित भवन का निर्माण कर उस भवन में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
