September 16, 2026

कटाव ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे तारिक अनवर ।

Read Time:3 Minute, 13 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर कुर्सेला पहुंचकर कमलाकनी,पत्थर टोला एवं खेड़िया गांव के कटावग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया। कटावपीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना जिसके समाधान को लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से बात भी किया। इस दौरान कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि कुर्सेला के कमलाकानी,पत्थर टोला एवं खेरिया गांव में कटाव होने से यहां के लोग काफी चिंतित हैं। यहां के कटाव की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित विभाग के मंत्री एवं पदाधिकारी से बात किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान हो सके। राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं मगर बिहार सरकार लगातार लोगों के समस्या के समाधान को लेकर कार्य कर रही है और उम्मीद है बिहार सरकार जल्द यहां के कटाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कटाव की समस्या को दूर करने के लिए कार्य करेंगे। वहीं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में जल्द एक टीम संबंधित विभाग के मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री से भी यहां के कटाव की समस्याओं को लेकर मिलेंगे ताकि जल्द यहां के कटाव की समस्या दूर हो। मौके पर कमलाकानी, पत्थर टोला एवं खेरिया गांव के कटाव क्षेत्रों का दौरा किया गया। इस अवसर पर कटिहार कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पुर्व विधायक सुनीता देवी,अल्तमश दिवान,बी०के०ठाकुर,अवधेश कुमार मंडल, कुर्सेला अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल, पुर्व सांसद नरेश यादव,जिला परिषद सदस्य उमाकांत यादव,डॉ० सत्यनारायण चौधरी,रूमी ख़ान,सिंटू यादव,अशोक कुमार मंडल, समेली अध्यक्ष,संजय सुमन, संजय झा,प्रमोद ठाकुर, मुखिया ‌ललन राम, राजकुमार महतो, मिथिलेश यादव,अकबर अंसारी सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post कोलासी और दिघरी एचडब्ल्यूसी का जिलास्तरीय टीम ने किया निरीक्षण।
Next post पंचायत स्तरीय जन संवाद में विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial