10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज पुलिस ने शनिवार को रामनगरबंशी गांव पक्की मुख्य सड़क से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत गजिया संथाली कोरगामा निवासी ताला सोरेन पिता स्वर्गीय प्रधान सोरेन को पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष अनिस कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान दौरान शराब तस्कर ताला सोरेन को रामनगरबंशी पक्की सड़क में साइकिल पर सवार जाते देखा गया, जो पुलिस की गाड़ी देख साईकिल छोड़ भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया। उक्त शराब तस्कर के पास 10 लीटर देसी शराब की बरामदगी की गई। पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत उक्त शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर उसकी साइकिल को जप्त कर ली गई।वहीं पुलिस ने उक्त शराब तस्कर के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 132/23 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया। मौके पर थाना अध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है, चोरी छिपे शराब बेचने वालों पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है. इस अवसर पर ग्रामीण पुलिस बृहस्पति मोहली, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
