November 15, 2026

हसनगंज थाना प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक।

Read Time:2 Minute, 17 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण मानने को लेकर मौजूद जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों‌ व गणमान्य लोगों से अपील की। बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अनिस कुमार ने किया। बताया कि थाना क्षेत्र में त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आहूत की गई है। मौके पर थानाध्यक्ष ने सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले लोग बक्से नहीं जाएंगे। पूजा के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। पूजा पंडालों में अश्लील गानों पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। पूजा समितियां को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, पूजा पंडालों के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा। साथ ही सरकार के जारी गाइडलाइंस के अनुसार त्यौहार को मानना है। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी व बीडीओ रितेश कुमार ने पूजा कमेटी के सदस्यों व गणमान्य लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शत्रुघ्न मंडल, भाजपा नेता मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुअंर, महेंद्र वर्मा, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, पूर्व मुखिया उस्मान गनी, जयप्रकाश सिंह, मुकेश यादव सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग आदि मौजूद रहे।

Previous post 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर हुआ गिरफ्तार।
Next post विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु प्रखंड मुख्यालय में कैंप का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial